Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

‘लोक भवन’ हुआ उत्तराखंड का राजभवन, बदली गई नेम प्लेट

देहरादून, न्यूज़ आई: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) की स्वीकृति के बाद देहरादून राजभवन को आधिकारिक रूप से नया नाम ‘लोक भवन’ दिया गया है. इस कड़ी में आज राजभवन के मुख्य द्वार पर ‘लोक भवन’ नाम अंकित कर दिया गया है.

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि संविधान में ‘लोक’ यानी ‘जनता’ को सर्वोच्च स्थान दिया गया है. लोक ही राष्ट्र की शक्ति है, लोक ही लोकतंत्र की आत्मा है. राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि लोक भवन उत्तराखंड के नागरिकों के लिए आशा, संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जनसेवा का केंद्र बनेगा.

इसके साथ ही अब ‘राजभवन उत्तराखंड’ की जगह ‘लोक भवन उत्तराखंड’ आधिकारिक नाम हो गया है. राज्य सरकार के अनुसार यह बदलाव जनकल्याण केंद्रित शासन की भावना को दर्शाता है. प्रशासन को अधिक लोकतांत्रिक स्वरूप देने की दृष्टि से उठाया गया कदम है.

ब्रिटिश काल की ‘समर कैपिटल’ परंपरा: ब्रिटिश शासन के दौरान गर्मियों में कुमाऊं कमिश्नर और उच्च अधिकारी यहीं ठहरते थे. 1900 के दशक की शुरुआत में यह स्थान अंग्रेजी प्रशासन की गर्मियों की सत्तास्थली बन गया था. वर्ष 2000 में उत्तराखंड राज्य गठन के बाद नैनीताल राजभवन राज्यपाल का आधिकारिक ग्रीष्मकालीन आवास बना. इसके अलावा यहां प्रदेश के अनेक महत्वपूर्ण निर्णय, बैठकें और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी होती रही है.