Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता जनता के जीवन स्तर में सुधार लाना: सांसद

विकासनगर/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। पछुवादून दौरे पर पहुंचीं टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने सोमवार को विकासनगर के आसपास के गांवों में जनता की समस्याओं को सुना। सांसद ने मौके पर ही अधिकारियों को सभी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता जनता के जीवन स्तर में सुधार लाना है।
सोमवार को सांसद ने गुडरिच, मेहूंवाला, रुद्रपुर और छरबा में जनता की समस्याओं को सुना। अधिकांश जनता ने सांसद को बिजली, पानी, सिंचाई से संबंधित समस्याओं के बारे में बताया। सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार के गठन के बाद से ही जनता की सुविधाओं में वृद्धि हुई है। केंद्र सरकार ने कोविड संक्रमण के बावजूद विकास कार्यों पर प्रभाव पड़ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण काल में देश में महामारी से मौत हुई लेकिन भूख से किसी की भी मौत नहीं हुई। लॉकडाउन में केंद्र सरकार ने सटीक रणनीति अपनाते हुए हर घर तक पर्याप्त राशन मुहैया कराया। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के कारण ही प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्राथमिकता जनता का हित है। सांसद आदर्श ग्रामों को शहरों की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। गांवों में कृषि को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। सांसद ने जनता की सभी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुज गुलेरिया, प्रदेश मंत्री नीरू देवी, जिला महामंत्री अरुण मित्तल, अमित डबराल, मोहित ठाकुर, खजान नेगी, सुनील पठानिया, अभिलाषा सैनी, आकाश गुलेरिया, रचिता ठाकुर आदि मौजूद रहे।