Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

पीएम मोदी ने की उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन की ब्रांडिंग, डेस्टिनेशन वेडिंग का भी किया जिक्र

देहरादून, न्यूज़ आई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड के शीतकालीन पर्यटन, साहसिक खेल व वेडिंग डेस्टिनेशन की ब्रांडिंग की। उन्होंने देशवासियों से सर्दियों के सीजन में हिमालय की वादियों का अनुभव लेने की अपील की है। मन की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड टूरिज्म के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं। रविवार को मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने ढाई मिनट के संबोधन में उत्तराखंड के पर्यटन का जिक्र किया। कहा कि हमारे देश में विंटर टूरिज्म की हर क्षमता मौजूद है। हमारे पास पहाड़ भी हैं, संस्कृति भी है और एडवेंचर की असीम संभावनाएं हैं। इन दिनों उत्तराखंड का शीतकालीन पर्यटन लोगों को बहुत आकर्षित कर रहा है। सर्दियों के मौसम में औली, मुनस्यारी, चोपता व दयारा जैसे पर्यटन स्थल पर्यटकों को खूब भा रहे हैं। कुछ सप्ताह पहले पिथौरागढ़ जिले में साढ़े चौदह हजार फुट से अधिक की ऊंचाई पर आदि कैलाश में राज्य की पहली उच्च हिमालयी अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया गया था। इसमें देशभर के 18 राज्यों से 750 से ज्यादा एथलीट ने हिस्सा लिया था। 60 किलोमीटर लंबी आदि कैलाश परिक्रमा रन का प्रारंभ कड़कड़ाती सर्दी में सुबह पांच बजे हुआ था। इतनी ठंड के बावजूद भी लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। आदि कैलाश की यात्रा पर जहां तीन साल पहले तक मात्र दो हजार से कम पर्यटक आते थे, अब यह संख्या भी बढ़कर तीस हजार से अधिक हो गई है।