Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति

देहरादून, न्यूज़ आई : विधान सभा क्षेत्र धारचूला के भैंसकोट कालासैम मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष ₹ 74.99 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधान सभा क्षेत्र धारचूला के बर्नियागांव से जैती/जी० जी० आई० सी० नमजला पहुंच मार्ग एवं पुलिया निर्माण हेतु ₹ 42.50 लाख, विधान सभा पिथौरागढ़ के अंतर्गत मड से असूरचूला मंदिर तक ट्रैकिंग रूट निर्माण कार्य हेतु ₹ 95.90 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधान सभा क्षेत्र डीडीहाट के सांवलीसेरा से हंशेश्वर शमशान घाट तक शवयात्रा मार्ग निर्माण हेतु 74.97 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधान सभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम बारमों से खंडेनाथ मंदिर तक सी०सी० रास्ता निर्माण कार्य 88.46 लाख, की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधान सभा क्षेत्र डीडीहाट ग्राम हड़खोला के धारमा तोक में अतिथि गृह से हरिचन्द देवता मंदिर तक 400 मीटर पैदल मार्ग पर इण्टर लॉकिंग टाईल्स से निर्माण हेतु ₹ 15.05 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम सभा रूद्रपुर में निर्मित माँ वसन्ती देवी दुर्गा मंदिर के सौन्दर्यकरण हेतु 25 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।