Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

भाजपा ने किया दावा देवभूमि की जनता ने समृद्ध व सुरक्षित उत्तराखंड के लिए किया वोट

देहरादून, न्यूज़ आई:  मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद भाजपा ने दावा किया कि देवभूमि की जनता ने सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बनाने और समृद्ध व सुरक्षित उत्तराखंड के लिए वोट किया है । भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने आधिकारिक प्रतिक्रिया में प्रदेश के सभी मतदाताओं का शांतिपूर्ण मतदान के लिए धन्यवाद किया । उन्होने कहा वोटिंग को लेकर लोगों विशेषकर नए मतदाताओं महिलाओं, युवाओं, पूर्व सैनिकों व समाज के अन्य वर्गों में जो अपार उत्साह नज़र आया इससे स्पष्ट इशारा उत्तराखंड के उस मिथक के टूटने की ओर जिसमे सरकारों की पुरावृति नहीं होती थी का जनादेश जनता देने जा रही है ।   उन्होने विश्वास जताया कि गढ़वाल-कुमायूं के पार्वतीय और देहरादून, हरिद्धार व तराई के मैदानी क्षेत्रों से जो जानकारी आ रही वह भाजपा का उत्साह बढ़ाने वाली है । प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार के कामों, अल्पसंख्यक तुष्टीकरण के खिलाफ समान नागरिक संहिता के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता और उत्तराखंड का सुनहरा दशक बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में  अपना आशीर्वाद दिया है ।चौहान ने दावा किया कि बेशक वोट ईवीएम में दर्ज़ हुए है लेकिन कमल निशान को मिले रिकॉर्ड तोड़ समर्थन की छाप प्रदेशवासियों के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है ।