Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला
  • ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम

उत्तराखंड वन विभाग ने 22 रेंज अधिकारियों के तबादले रद्द करने के बाद फिर किये इनके तबादले

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड वन विभाग ने 22 रेंज अधिकारियों के तबादले रद्द करने के बाद अब फिर इनके तबादले कर दिए। प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया है। विभाग ने वन क्षेत्राधिकारी नक्षत्र लव शाह का गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी, अखिलेश भट्ट का बद्रीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वरव, लतिका उनियाल का मसूरी वन प्रभाग, नितिन पंत का नैनीताल वन प्रभाग, गोपाल दत्त जोशी का अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट, जुगल किशोर का केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर, मनोज कुमार पांडे का चकराता वन प्रभाग, त्रिलोक सिंह बोरा का पिथौरागढ़ वन प्रभाग, अजय सिंह रावत का कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग लैंसडौन, विजय सिंह नेगी का हरिद्वार वन प्रभाग एवं गोविंद सिंह पंवार का राजाजी टाइगर रिजर्व देहरादून तबादला किया गया है।