Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

शहीद दीपक नैनवाल की पत्नी लेफ्टिनेंट ज्योति नैनवाल ने सीएम से की भेंट

देहरादून, न्यूज़ आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में शहीद नायक दीपक नैनवाल की पत्नी लेफ्टिनेंट ज्योति नैनवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने लेफ्टिनेंट ज्योति नैनवाल को सेना में कमीशन होने पर उन्हें शुभकामना दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश सेवा के लिए शहीद दीपक नैनवाल ने सर्वाेच्च बलिदान दिया है जिसे प्रत्येक देशवासी याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पाँचवें धाम के रूप में भव्य सैन्य धाम को बनाया जा रहा है, जो देशसेवा के लिए समर्पित वीर जवानों के शौर्य का प्रतीक होगा।