Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

बालों और आंखों को खूबसूरत बना कर पहुंची प्रतिभागी

देहरादून, न्यूज़ आई। सिनमिट कमयुनिकेशंस की ओर बुधवार को इंदर बाबा मार्ग स्थित शिवालिका गुप्ता आर्टिस्ट्री सैलून में मिस ब्यूटीफुल हेयर और आईज सब-कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रतिभागी अपने हेयर और आईज को बेहद ही खूबसूरत तरीके से सजा कर पहुंची। जिस आधार पर जजेस ने उन्हें मार्क्स दिए।
इस मौके पर प्रतिभागियों ने बालों को नया-नया लुक दिया हुआ था और उसके बारे में भी बताया तो वहीं आंखों को भी बहुत खूबसूरत अंदाज़ में सजाया हुआ था। जजेस ने प्रतिभागियों से सवाल किए और इस मेकअप के पीछे उनकी क्या सोच है, इसको पूरी तरह से परखा।इस दौरान प्रतिभागियों ने भी जजेस के सवालों का बखूबी जवाब दिया।
मिस उत्तराखंड-2021 के इस पांचवे टाईटल में प्रतिभागियों ने जलवे बिखेरे। इस मौके पर बतौर जज कंचन चुरियाल फाइनलिस्ट-2019, प्रीति रावत मिस ब्यूटीफुल आईज-2019, शिवालिका गुप्ता ब्यूटी एक्सपर्ट और मिस ब्यूटीफुल आईज-2006,आँचल बिष्ट मिस ब्यूटीफुल स्माइल-2019
ने प्रतिभागियों से सवाल किए। कांटेस्ट में देहरादून सहित, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी,धारचुला आदि जगहों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं आयोजक दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया सभी प्रतिभागियों को फिट रहने के साथ सुंदरता के सभी टिप्स दिए जा रहे हैं। इस मौके पर कोरियोग्राफर जेस पुष्कर सोनी और ग्रूमर-ट्रेनर मिस उत्तराखंड-2017 शिवांगी शर्मा, राज कौशिक, कोमल शर्मा और करिश्मा नेगी ने विशेष सहयोग किया।इस आयोजन में कमल ज्वेलर्स, न्यू इरा,फिजिक जिम, इंस्पिरेशन पीआर, एवेलोंन एकेडमी आदि विशेष सहयोगी रहे।