Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

यूपी में योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट के नामों पर पूरी तरह से सहमत !

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद योगी आदित्यनाथ कल लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में संभवतः 45 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे. सूत्रों ने उक्त बात की जानकारी दी है. योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपने मंत्रिमंडल के लिए नामों को अंतिम रूप देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की.  वहीं पार्टी ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है कि कैबिनेट के नामों पर असहमति ने शपथ ग्रहण को रोक दिया है. सूत्रों ने कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट के नामों पर पूरी तरह से सहमत हैं. सूत्रों ने कहा कि भाजपा ने अभी तक उपमुख्यमंत्रियों के नाम पर कोई फैसला नहीं लिया है. यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि क्या मौजूदा पद पर केशव मौर्य और दिनेश शर्मा बने रहेंगे. उत्तर प्रदेश में पार्टी के सबसे बड़े ओबीसी चेहरों में से एक मौर्य इस बार चुनाव हार गए हैं. जबकि शर्मा ने चुनाव नहीं लड़ा था. सूत्रों का कहना है कि योगी आदित्यनाथ के बाकी मंत्रिमंडल के लिए आनुपातिक प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण होगा.