Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

सांसद बलूनी ने पुनः राज्य सरकार को सौंपी मेडिकल उपकरणों की बड़ी खेप सौंपी

देहरादून, न्यूज़ आई। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने अपने दिल्ली आवास पर मेडिकल उपकरण की एक बड़ी खेप उत्तराखंड सरकार को सौंपी। जिसमे 14 हजार पल्स ऑक्सीमीटर, 20 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और 3 मिनी ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट सम्मिलित हैं।
सांसद बलूनी ने कहा कि सामग्री उपलब्ध होने पर भविष्य में भी इसी तरह मेडिकल उपकरण राज्य सरकार को सौंपे जाएंगे। सांसद बलूनी ने कहा इस कोरोना महामारी में समाज के हर वर्ग का आमजन को सहयोग मिल रहा है। उपरोक्त उपकरण प्रख्यात चिंतक, लेखक और आध्यात्मिक गुरु पद्मश्री श्री एम. द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। सांसद बलूनी ने उत्तराखंड की जनता की ओर से गुरु जी श्री एम. का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी इस सहायता से हमें कोरोना से लड़ाई में बड़ी मदद मिलेगी। बलूनी ने उपरोक्त सभी सामग्री दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय में तैनात अपर स्थानिक आयुक्त श्रीमती इला गिरी को सौंपी। तत्काल उक्त सामग्री उत्तराखंड भेज भी दी गई हैं जहां से आवश्यकता अनुसार राज्य सरकार उनका वितरण करेगी। सांसद बलूनी ने कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन, राज्य सरकार की तैयारियों, कोरोनावारियर्स की मुस्तैदी और आमजन की जागरूकता ने कोरोना को बहुत हद तक निष्प्रभावी किया है किंतु हमें अभी भी सचेत रहने की आवश्यकता है। सांसद बलूनी ने प्रधानमंत्री द्वारा आमजन को निशुल्क वैक्सीन प्रदान करने की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारत तेजी से सम्पूर्ण टीकाकरण की ओर बढ़ रहा है।