Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

संस्कृति विभाग द्वारा हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में ही कलाकारों के लिए वर्कशॉप आयोजित की जाएं: मुख्य सचिव

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट देहरादून के संचालन हेतु गठित समिति की प्रथम बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र के अंतर्गत रंगमंच, प्रदर्शनी के लिए स्थान और देहरादून में सबसे बड़े सभागार के साथ ही अच्छी पार्किंग सुविधा होने से यह अत्यधिक उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि इसका अधिक से अधिक उपयोग हो सके इसके लिए इसके प्रचार प्रसार पर भी ध्यान दिया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि संस्कृति विभाग द्वारा हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में ही कलाकारों के लिए वर्कशॉप आयोजित की जाएं।  सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों आदि के आयोजन के लिए न्यूनतम किराया रखा जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों और विद्यालयों के लिए प्रदर्शनी का निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था रखी जा सकती है। मुख्य सचिव ने कहा कि इसके आसपास एक छोटे फूड कोर्ट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, जहां पहाड़ी एवं स्थानीय उत्पादों के व्यंजन परोसे जा सकते हैं। इससे स्थानीय उत्पादों को बाजार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनियों को भी यहां आयोजित किए जाने हेतु आकर्षित किया जा सकता है। इस अवसर पर पूर्व मुख्य सचिव एन. रविशंकर, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव हरिचंद्र सेमवाल एवं निदेशक संस्कृति बीना भट्ट उपस्थित थे।