Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

सीएम धामी ने ट्रैक्टर और राफ्ट में बैठकर किया प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

देहरादून, न्यूज़ आई : गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खानपुर और लक्सर समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान हर तरफ भरे पानी के बीच सीएम धामी ट्रैक्टर और राफ्ट में बैठकर गांवों में पहुंचे।  हरिद्वार में अत्यधिक बारिश के कारण हुए जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने व रात कार्यों की समीक्षा के लिए लक्सर हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां एक ओर ट्रैक्टर में बैठकर क्षेत्र में जलभराव से हुए नुकसान का आंकलन किया, वहीं दूसरी ओर स्ट्रीमर में बैठकर बाढ़ से हुए नुकसान की स्थिति को भी देखा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सुरक्षित स्थान पर उनकी भोजन और स्वास्थ्य रक्षा की माकूल व्यवस्था के साथ रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जलभराव से हुए नुकसान का तत्काल आंकलन कर प्रभावितों को सहायता देने की बात कहते हुए बंद पड़े मार्गों को जल्द से जल्द खोलने के आदेश भी दिए।