Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक वीरेन्द्र सिंह रावत हुए सेवानिवृत्त

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक वीरेन्द्र सिंह रावत मंगलवार को 37 वर्ष की सेवा के पश्चात् सेवानिवृत्त हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री वी.एस रावत की सेवानिवृत्ति पर मुख्यमंत्री आवास में उन्हें शॉल भेंट कर उनके सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर ससम्मान सेवानिवृत्त होना शासकीय व्यवस्थाओं की प्रक्रिया है। श्री रावत द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री रावत के अनुभवों का लाभ समाज को मिलता रहेगा।