Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

आचार संहिता उल्लंघन की अब तक दर्ज हुई 6357 शिकायतें: नमामि बंसल

देहरादून, न्यूज़ आई: संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने बताया 20 मार्च को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से अभी तक 9 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं. सी-विजील एप के जरिए प्रदेश में अभी तक 6357 शिकायतें प्राप्त हुई हैं. जिसका निस्तारण किया जा चुका है. उत्तराखंड देश के दूसरा राज्य बन गया है जिस राज्य में सी-विजील एप के जरिए अधिकांश शिकायतें आदर्श आचार संहिता में दर्ज हुई हैं. केरल में सबसे अधिक करीब 11 हजार शिकायतें दर्ज हुई हैं. सी-विजील एप से मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया गया है. मतदान प्रक्रिया में 12 हजार वाहनों की जरूरत होगी. कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र की व्यवस्था की जा रही है. पोलिंग पार्टियों का गठन किया जाएगा. साथ ही कर्मचारियों के रिटरमेंट की स्तिथि को देखते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है.