Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

वीर जवानो की शहादत को सादर नमन व श्रद्धांजली: डा.नरेश बंसल

देहरादून, न्यूज़ आई : भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ मे कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए पांच जवानों की शहादत पर शोक जताया है। डा. नरेश बंसल ने कहा कि कठुआ जम्मू-कश्मीर में सेना के काफिले पर आतंकवादियो द्वारा घात लगाकर कार्यतापूर्ण,बर्बर हमले में पांच जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक व दुखद है। डा. नरेश बंसल ने इस कायरतापूर्ण हमले की जोरदार निंदा करते हुए पूर्ण विश्वास जताया है कि यह भगोड़े आंतकवादी बख्शे नहीं जाएंगे।उन्होने कहा कि यह नया भारत है घर मे घुस कर मारता है।भारत अपने वीर जवानो की शहादत का बदला लेगा।
डा.नरेश बंसल ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।