Breaking News
  • खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन और विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी
  • राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव: मुख्यमंत्री
  • गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
  • खेल विजन, नई खेल नीति और लिगेसी प्लान के अनुरूप आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने के निर्देश
  • उत्तराखंड को खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी परियोजना

सांसद राज्य सभा नरेश बंसल ने बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के दर्शन व पूजा अर्चना की

देहरादून, न्यूज़ आई : राज्य सभा सांसद नरेश बंसल श्रम, कपड़ा एवं कौशल विकास की स्थाई संसदीय समिति के अध्यन दौरे पर इंदोर पहुंचे थे । वहां संसदीय समिति के सभी सदस्यों के साथ सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने बाबा महाकाल के दर्शन व पूजा अर्चना की एवं लोक कल्याण की कामना की । उन्होंने गर्भ गृह में भगवान महाकाल का विधि विधान के साथ पूजन किया।
सांसद नरेश बंसल ने महाकाल लोक जिसका लोकार्पण 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था उसका भी अवलोकन किया । सांसद ने कहा कि मंदिर समिति के लोगों द्वारा पूछने पर बताया गया कि जबसे महाकाल लोक जनता के लिए खुला है ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के नए दर्शन परिसर महाकाल लोक को देखने के लिए 20 दिन में 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। दीपावली के बाद से यहां हर दिन औसत 2 लाख श्रद्धालु आ रहे हैं। महाकालेश्वर के दर्शन करने वालों के अलावा महाकाल लोक देखने वालों की भी भीड़ है।सासंद बंसल ने महाकालेश्वर मंदिर समिति के इंतजामों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि राजाधिराज भगवान महाकाल की बड़ी सुगमता के साथ दर्शन हुए।