Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

राज्यपाल द्वारा उपनिदेशक सूचना नितिन उपाध्याय को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा उपनिदेशक सूचना नितिन उपाध्याय को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई, नितिन उपाध्याय ने वर्ष 2021 में मास कम्युनिकेशन क्षेत्र में सोशल मीडिया का पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन पर प्रभाव विषय पर अपना शोध कार्य संपन्न किया है । शोध कार्य में 7 राज्यों में लोक सम्पर्क विभागों तथा सरकारी कामकाज में सोशल मीडिया के प्रयोग का पारस्परिक अध्ययन किया गया है । इसके साथ ही नितिन उपाध्याय की रीसर्च में सोशल मीडिया से जुड़े विभिन्न कानूनों नियमों और केस स्टडीज का व्यापक अध्ययन किया गया है । इस शोध कार्य में उत्तराखंड राज्य में लगभग 30 विभागों में कार्यरत अधिकारियों के सोशल मीडिया के प्रयोग पर भी अध्ययन किया गया है । सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान और अपर निदेशक डॉ अनिल चंदोला सहित सूचना विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने नितिन उपाध्याय को उनकी पीएचडी उपाधि के लिए बधाई दी है।