Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

कोई संवैधानिक संकट नहीं, सीएम चुनाव लड़ेंगे और भारी मतों से जीतेंगेः कौशिक

देहरादून, न्यूज़ आई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि विपक्ष के द्वारा मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने को लेकर फैलाये जा रहे भ्रम में कोई दम नहीं है और यह उनकी बौखलाहट भर है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई तकनीकी पेंच नहीं है। 164 के तहत राज्यपाल मुख्यमंत्री की नियुक्ति करता है और मुख्यमंत्री की सलाह पर मंत्रियो की नियुक्ति करता है।
उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 164 के पैरा 4 में स्पष्ट है कि कोई मंत्री जो 6 माह की अवधि तक राज्य के विधान मंडल दल का सदस्य नही हैं उसे 6 माह के भीतर चुनाव लड़ना होगा और ऐसा न होने पर वह सदस्य नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री ने जिस दिन शपथ ली उस दिन एक वर्ष से अधिक समय चुनाव के लिए था इसलिए हम 151 की श्रेणी से बाहर है। अभी 6 माह भी नहीं हुए हैं और सीट भी खाली है। चुनाव कराना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है और उसे तत्काल चुनाव कराना चाहिए। राज्यपाल ने विधिवत रूप से शपथ कराई है। जिस संविधान के तहत शपथ हुई है उसी के तहत हमें चुनाव लड़ना है। 151 के तहत आशंका जाहिर करने वाले मित्रों को अनुच्छेद 164 का भी अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बौखलाहट हार को लेकर है। सल्ट के सेमीफइनल के बाद अब उसे कुछ नहीं सूझ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से तैयार हैं और कांग्रेस को एक बड़ी हार का सामना करना पडे़गा। भाजपा कुछ दिन बाद चुनाव सयोंजक भी घोषित करेगी और संगठन स्तर पर पूरी तैयारी है।