Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

पानी की किल्लत को लेकर सीएम के निर्देश के बाद जिलावार बनाएं गए कंट्रोल रूम

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल की किल्लत भी बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद जिलावार कंट्रोल रूम बना दिए गए हैं। सरकार ने सभी कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी कर दिए हैं। सचिव पेयजल शैलेश बगोली ने बताया कि कंट्रोल रूम की नियमित समीक्षा हो रही है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए व्यापक स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। राज्य स्तरीय शिकायत निवारण के लिए टोल फ्री नंबर 18001804100 और 1916 पहले से ही चल रहे हैं। जिनके माध्यम से उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में अधिशासी अभियंता स्तर से प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग कर त्वरित समाधान कराया जा रहा है।