Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

मुख्यमंत्री धामी की सक्रियता को प्रधानमंत्री ने सराहा. धामी को बताया युवा, लोकप्रिय और ऊर्जावान मुख्यमंत्री

देहरादून, न्यूज़ आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच महीने के बेहतर कामकाज पर मुहर लगा गए। प्रधानमंत्री ने धामी को लोकप्रिय, ऊर्जावान और कुशल नेतृत्व वाला युवा मुख्यमंत्री बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र ने बीते पांच साल में जिन एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी है उन्हें प्रदेश सरकार तेजी से जमीन पर उतार रही है। साथ ही केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार उत्तराखंड में विकास की गंगा बहा रही है। सीएम के भाषण के बाद प्रधानमंत्री ने धामी का कंधा भी थपथपाया।
स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रदेश में बेहतर बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए भी प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी की पीठ थपथपाई। हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के आज हुए शिलान्यास का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने धामी सरकार के स्वास्थ्य क्षेत्र में किये कार्यों की खुले दिल से प्रशंसा की। इससे पहले पिछले दिनों ऋषिकेश एम्स ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण अवसर पर भी प्रधानमंत्री ने कहा था कि उत्तराखंड की टीम अच्छा काम कर रही है। केंद्र की सरकार भी प्रदेश सरकार की पूरी मदद कर रही है। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के अपने प्रत्येक दौरे में धामी के प्रति विशेष लगाव दिखाते रहे हैं। शनिवार को भी उत्तराखंड के उज्जवल भविष्य में प्रधानमंत्री ने जनता को प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व की तस्वीर दिखायी। उन्होंने कहा कि धामी के रूप में प्रदेश के पास युवा नेतृत्व है और उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार की कुशल टीम है जो उत्तराखंड को उसके रजत वर्ष में लेकर जाएगी। धामी ने अपनी सक्रियता का उदाहरण पेश करते हुए बताया कि उनकी सरकार पांच महीने में पांच सौ फैसले ले चुकी है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को भरोसा भी दिया कि प्रधानमंत्री ने जो विजन रखा है वे उसे जरूर पूरा करेंगे। नई योजनाओं को जल्द से जल्द जमीन पर उतारने का काम तो प्रदेश में हो ही रहा है, अधूरी योजनाओं को भी तेजी से पूरा करने के लिए रोडमैप बनाया जा चुका है। भाजपा सरकार का डबल इंजन प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।