Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आसियान देशों के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए कहा, “जब हम भारत-आसियान सहयोग के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, तो आसियान देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधियों के साथ अच्छी बातचीत हुई।” नई दिल्ली् में आज से आसियान-भारत विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय विशेष बैठक शुरु हुई। बैठक में प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और व्यापार बढ़ाने के साथ ही रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई।