Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

विस अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल व रामशरण नौटियाल ने किया नामांकन दाखिल

देहरादून, न्यूज़ आई । विधानसभा चुनाव के लिए ऋषिकेश विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा चकराता से जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने नामांकन किया। राज्य में नामांकन प्रकिया 21 जनवरी से शुरू हो गई थी। चकराता सीट से भाजपा के प्रत्याशी और सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। आरक्षित सीट चकराता से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने दो प्रस्तावकों के साथ कालसी तहसील में रिटर्निंग अधिकारी चकराता सौरभ असवाल को अपना नामांकन पत्र सौंपा। विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के कैंट प्रत्याशी रविंदर आनंद ने अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर डा. शिव कुमार बरनवाल को सौंपा। इसके अलावा कैंट क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी गीता चंदोला ने भी अपना नामांकन पत्र भरा।