Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सचिवालय के अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की दिलाई शपथ

देहरादून, न्यूज़ आई: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सचिवालय के अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई
अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय के समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने में स्वयं को समर्पित करने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान करने का संकल्प लेने की शपथ दिलाई।