Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ से शिष्टाचार भेंट की

देहरादून, न्यूज़ आई : आज नई दिल्ली में राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने सहज-सरल स्वाभाव के धनी,किसान पुत्र,विधायी मामलों के साथ ही भारतीय संविधान और राजनीति के उत्कृष्ट ज्ञाता,राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित भारत के उपराष्ट्रपति व सभापति राज्य सभा आदरणीय जगदीश धनकड़ जी से उपराष्ट्रपति भवन मे शिष्टाचार भेंट की एवं समसामयिक व देश -विदेश के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।माननीय उपराष्ट्रपति जी को पुष्प गुच्छ देकर राज्य सभा सासंद नरेश बंसल ने उनके नव दायित्व के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। सासंद नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ जी को पौधा व पटका भेंट किया व देवभूमी उत्तराखंड आने का न्योता दिया जिसे उपराष्ट्रपति ने सहर्ष स्वीकार किया ।।