Breaking News
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

राम माधव उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी नियुक्त, दुष्यंत गौतम की छुट्टी

देहरादून, न्यूज़ आई : भाजपा ने उत्तराखंड संगठन को लेकर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने लंबे समय से प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे दुष्यंत गौतम को हटाकर वरिष्ठ नेता राम माधव को नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। सांसद बांसुरी स्वराज और वरिष्ठ नेता अरविंद मेनन को उत्तराखंड का सह-प्रभारी बनाया गया है। दुष्यंत गौतम करीब छह साल तक उत्तराखंड के प्रभारी रहे। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर विवाद के बाद उनका नाम चर्चा में आया था। हाल ही में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिली थी। पार्टी के इस बदलाव को वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। नए प्रभारी और सह-प्रभारियों के जरिए उत्तराखंड में संगठन को चुनावी मोड में और सक्रिय करने पर जोर रहेगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई नियुक्तियों का ऐलान किया. बीजेपी की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

Leave a Reply