Breaking News
  • खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन और विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी
  • राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव: मुख्यमंत्री
  • गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
  • खेल विजन, नई खेल नीति और लिगेसी प्लान के अनुरूप आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने के निर्देश
  • उत्तराखंड को खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी परियोजना

अभिनेत्री रानी मुखर्जी बाबा केदार का आशीर्वाद लेने पहुंचीं

देहरादून, न्यूज़ आई : अभिनेत्री रानी मुखर्जी बाबा केदार का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। रानी के यहां पहुंचते ही उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गई। रानी की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक उत्साहित दिखे। इसके बाद रानी बदरीनाथ धाम पहुंचीं। बॉलीवुड क्वीन रानी मुखर्जी बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंची। अभिनेत्री सुबह पहले बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचीं। उनके यहां पहुंचते ही बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने उनका स्वागत किया। रानी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद बीकेटीसी की ओर से उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया गया। शुक्रवार सुबह अभिनेत्री रानी मुखर्जी के केदारनाथ धाम पहुंचते ही उनके प्रशंसकों की यहां भीड़ लग गई। हर कोई रानी के साथ फोटो खींचवाने के लिए उत्सुक रहा। रानी ने बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना मंदिर में की और इसके बाद कुछ समय मंदिर परिसर में बिताया।  केदारनाथ दर्शन के बाद रानी बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंची। यहां बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार , प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान ने रानी का स्वागत किया।