Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

हेमकुंड साहेब रोपवे के लिए विभिन्न गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

देहरादून, न्यूज़ आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के विभिन्न गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों ने भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने हेमकुंड साहेब रोप वे के लिए मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को शाल भेंट कर उनको इस एतिहासिक कार्य के लिए शुभकामनाएँ भी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुण्ड साहिब के लिये रोप वे बनाये जाने की जो बात कही है वह निश्चित रूप से एतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि इससे आने वाले समय में हेमकुंड साहेब की यात्रा और सुगम हो जायगी व बजुर्गाे एवं असहाय व्यक्तियों आदि को इसका विशेष लाभ मिलेगा और वे सुगमता से हेमकुंड साहेब की यात्रा कर सकेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बलजीत सोनी, गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष गुरबक्ष सिंह, रेसकोर्स के मुख्यग्रंथि जसप्रीत सिंह, नानकसर गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार सतनाम सिंह, गुरुद्वारा दिलाराम के अद्यक्ष गुरविंदर सिंह, पटेल नगर गुरुद्वारा के अद्यक्ष सिंह, टोनी जॉली, गुलज़ार सिंह, मनप्रीत बतरा, सुरेन्द्र सिंह, इंदरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।