Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

उत्तराखंड सरकार लगातार भारत सरकार और विदेश मंत्रालय के संपर्क में

देहरादून, न्यूज़ आई । यूक्रेन और रूस के बीच पिछले पांच दिनों से भीषण युद्ध चल रहा है। जिसके चलते यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं का स्वदेश लौटने का सिलसिला जारी है। इसमें अधिकांश यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राएं हैं। जिसमें उत्तराखंड के रहने वाले भी कई युवक-युवतियां हैं। उत्तराखंड के सात छात्र-छात्राएं सोमवार को सकुशल स्वदेश लौटी हैं। जो छात्र यूक्रेन से वापस लौटे हैं उनके नाम  तमन्ना त्यागी, प्रेरणा बिष्ट, शिवानी जोशी, लिपाक्षी, अताउल्लाह मलिक, मोहम्मद मुकराम और उर्वशी जंटवाल बताए जा रहे है।
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को भारत सरकार रोमानिया के रास्ते से निकाल रही है। बीते दिन उत्तराखंड शासन ने अपने नागरिकों की सूची विदेश मंत्रालय को भेजी थी। उत्तराखंड सरकार लगातार भारत सरकार और विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। वहीं सोमवार को उत्तराखंड के सात छात्र सकुशल भारत लौटे हैं। वहीं सात छात्र-छात्राओं का स्वागत अपर रेजिडेंट कमिश्नर अजय मिश्रा और उनकी टीम ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने यूक्रेन के हालातों को बयां किया। रविवार को भी यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही उत्तराखंड की 4 छात्राएं दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची थीं।