Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

मानसून खत्म होते ही उत्तराखंड में गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें: मुख्यमंत्री

देहरादून, न्यूज़ आई:  उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते ज्यादातर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है. ऐसे में सड़कों को दुरुस्त करना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है. अब 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा भी शुरू हो रही है. ऐसे में इन चुनौतियों को पार पाने के लिए सरकार की तरफ अभी से कवायद की जा रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान सीएम धामी ने मानसून सीजन खत्म होते ही एक महीने के भीतर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं. उत्तराखंड में 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसकी सुरक्षा के मद्देनजर जहां एक ओर पुलिस महकमा तमाम व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने की कवायद में जुटा हुआ है तो वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को कांवड़ यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घाटों की साफ सफाई और कांवड़ियों के लिए पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने पर विशेष ध्यान देने को कहा है.