Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने सासंद डा.नरेश बंसल के आवास पर पहुंचकर माता जी के निधन पर जताया दुःख

देहरादून, न्यूज़ आई : हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल के आवास पर पहुंचे। उनके अलावा राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा जी,उत्तराखंड सरकार मे मंत्री सुबोध उनियाल , सांसद अजय भट्ट जी,पुर्व सांसद कांता कर्दम जी भी डा. नरेश बंसल के आवास शोक व्यक्त करने पहुंचे।

डा. नरेश बंसल जी की माता जी स्व श्रीमती पानो देवी जी का निधन हो गया था।माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायाब सिहं सैनी जी व सभी सम्माननीय नेतागण ने डा. नरेश बंसल की पुज्य माता जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री नायाब सिहं सैनी जी व अन्य सम्माननीय नेतागण ने डा. नरेश बंसल की पुज्य माता पानो देवी जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की व परिजनों से मुलाकात कर उन्होंने ढांढस भी बंधाया और आश्वस्त किया कि वह हमेशा परिवार के साथ खड़े हैं।

इस अवसर पर भारी संख्या मे स्थानीय नेतागण,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।