Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

सतपाल महाराज सीडीएस जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुँचे

नई दिल्ली/देहरादून, न्यूज़ आई। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज मंगलवार को भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत के नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
तमिलनाडु के कुन्नूर क्षेत्र में हुए सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ विपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की मृत्यु पर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज मंगलवार को जनरल रावत के कुमारसामी कामराज मार्ग, नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचे। श्री महाराज के साथ पूर्व मंत्री अमृता रावत और रीवा राजघराने के महाराज पुष्पराज सिंह ने भी सीडीएस जनरल विपिन रावत की बेटियों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया।