Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

विधायक उपाध्याय व मेयर गामा ने किया विज्ञापन धाम का भ्रमण

देहरादून, न्यूज़ आई । देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा तथा टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने को विज्ञान धाम का दौरा किया। इस अवसर पर यूकास्ट महानिदेशक डा राजेन्द्र डोभाल ने राज्य में वैज्ञानिक विकास के लिए परिषद की योजनाओं तथा कार्यकलापों की जानकारी दी। उन्होंने आंचलिक विज्ञान केंद्र, इनोवेशन हब, मेग्नेटिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, जैव विविधता पार्क व साइंस पार्क का भ्रमण किया तथा थ्रीडी साइंस फिल्म भी देखी।
डा डोभाल ने आगामी साइंस सिटी में विकसित किए जाने वाले महत्वपूर्ण संसाधनों की विस्तृत जानकारी दी तथा साइंस सिटी का आर्किटेक्ट कंसेप्ट वीडियो भी दिखाया। दोनों ही गणमान्य ने साइंस सिटी के लिए आवंटित भूमि का दौरा किया तथा साइंस सिटी को उत्तराखंड का पांचवां धाम बताते हुए, इसे आमजन में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण संसाधन बताया। साइंस सिटी आगामी साढ़े चार वर्षों में विकसित होकर आमजन तथा टूरिस्ट के लिए खुल जाएगी। आंचलिक विज्ञान केन्द्र के संसाधनों को देख उन्होंने आमजन से सपरिवार केंद्र का भ्रमण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा के देहरादून मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, यूकास्ट के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा आशुतोष मिश्रा, आंचलिक विज्ञान केन्द्र प्रभारी डा कैलाश नारायण भारद्वाज तथा स्टाफ मेंबर उपस्थित रहे।