Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला
  • ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम

सेवा इंटरनेशनल संस्था ने CM तीरथ सिंह रावत को 5 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स किए भेंट

देहरादून,न्यूज़ आई। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को आज सेवा इंटरनेशनल संस्था की ओर से 5 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स भेंट किए गये। इन ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स का उपयोग श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल द्वारा किया जाएगा।
बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के सभागार में सेवा इंटरनेशनल संस्था की ओर से मुख्यमंत्री को ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स प्रदान किए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुश्किल का समय है। हम सभी को मिलकर काम करना है। उन्होंने कहा कि सरकार कोविड को लेकर युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। महंत इन्द्रेश अस्पताल के डॉ यशवीर दीवान ने बताया कि इन कंसेंट्रेटर्स का उपयोग अस्पताल में मरीजों के इलाज में किया जाएगा।
इस अवसर पर सेवा इंटरनेशनल के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक तनुज पुंडीर, शशांक नेगी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 100 आक्सीजन सिलेंडर देने पर
ऑक नार्थ कम्पनी के सीईओ ऋषि खोसला का भी आभार व्यक्त किया है।