Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंचीं

देहरादून, न्यूज़ आई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ उत्तराखंड पहुंचीं। जिसके बाद कैंपटी रोड स्थित माता संतूला देवी मंदिर पहुंचीं और मां के दर्शन कर पूजा कराई। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने पति के साथ मां संतूला देवी की पिंडी पूजा कर परिवार की कुशलता की कामना की। मंदिर में शिल्पा शेट्टी को देखकर उनके प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। मंदिर में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा करीब बीस मिनट तक रुके। जिसके बाद मंदिर में श्रद्वालुओं की भीड़ देखकर वापस चले गए।
कैंपटी रोड स्थित सिद्वपीठ मां संतूला देवी मंदिर में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने माता के दर्शन किए और पूजा पाठ किया। मंदिर के पुजारी पंडित रोहित प्रसाद मिश्रा ने कहा कि मंदिर में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पहुंचे और मां संतूला देवी के दर्शन कर पूजा पाठ कराया। बताया कि शिल्पा शेट्टी ने अपने पति के साथ माता संतूला देवी की पिंडी पूजा भी कराई। साथ ही मंदिर के आसपास क्षेत्र का भ्रमण किया। करीब बीस मिनट तक दोनो मंदिर परिसर में रुके। शिल्पा शेट्टी मंदिर में बारह बजे के आसपास पहुंची थीं। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी को देखकर उनके प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। लेकिन ज्यादा भीड़ देखकर शिल्पा शेट्टी मंदिर से वापस चली गईं। शिल्पा शेट्टी ने कैंपटी रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में बैठकर एक वीडियो सोशल मीडिया में भी शेयर किया। जिसमें शिल्पा शेट्टी जलेबी और रबड़ी खाती दिख रही हैं। शिल्पा शेट्टी वीडियों में कह रही हैं कि इस मौसम में रबड़ी और जलेबी खाने का अपना अलग ही मजा है।