Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

शिवसेना के 57वे स्थापना दिवस पर शिव सेना द्वारा दून चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का किया आयोजन

देहरादून, न्यूज़ आई : आज दिनांक 19 जून 2023 को शिवसेना के 57वे स्थापना दिवस पर शिव सेना द्वारा स्थानीय दून चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 इस अवसर पर शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि आज से 57 वर्ष पूर्व  हिन्दू ह्रदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे जी  ने शिवसेना नाम के एक छोटे पौधे को 19 जून 1966 को मुंबई के शिवाजी पार्क में लगाया था जो कि आज वह वह पौधा पूरे देश में एक वृद्ध वृक्ष बन गया है। बालासाहेब जी  ने कहा कि शिवसेना 80% समाज सेवा एवं 20% राजनीति करेगी उसी तर्ज़ पर आज शिवसेना को देश की सबसे अधिक समाज सेवा वाली पार्टी कहा जाता है। गौरव कुमार ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के शिवसैनिक हमेशा बढ़ चढ़कर रक्तदान करके समाज की सेवा करते रहते हैं उन्होंने राजनीति राजधानी के जनमानस से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील जिससे कि किसी ज़रूरतमंद को खून की कमी न हो।

इस अवसर पर इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख शिवम गोयल ने सभी शिवसैनिकों को  स्थापना दिवस की बधाई प्रेषित की

रक्तदान करने वालों में सोनू पासवान, शिवम गोयल, विकास मल्होत्रा, अमित डिमरी, रवीश नेगी,अमित बजाज,वासु परविंदा,कृष्ण गोपाल,हर्षित कुमार , ईशा सहगल ,सोनू चौधरी , विजय गुलाटी,रोहित बेदी ,मनिंदर सिंह ,पिंटू गुप्ता ,गोकुल परविंदा ,जीत सिंह ,अक्षय महेंद्रू, रवि गुप्ता,मणि गढ़वाल, रवि , रुस्तम पोल्की ,कार्तिक सहगल, अभिनव बेदी ,कृष्ण कमल, अभिषेक साहनी,शंकर पाण्डेय ,राज नेगी, हर्षित  क्षेत्री , पुलकित, अंकुर सिंह आदि मौजूद रहे।