Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

उत्तराखंड में 29 मई से शुरू होगी SIR प्रक्रिया, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO

देहरादून, न्यूज़ आई : भारत निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण में देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिव्यू-SIR) अभियान की घोषणा कर दी है. ऐसे में उत्तराखंड राज्य में एक जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर एसआईआर प्रक्रिया संपन्न की जाएगी. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से एसआईआर की घोषणा की जाने के बाद अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड की ओर से कार्यक्रमों की सूची जारी कर दी गई है. जारी कार्यक्रम के अनुसार, 29 मई से उत्तराखंड राज्य में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही 8 जून से 7 जुलाई 2026 के बीच बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण करने के साथ ही उसका संकलन करेंगे.

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि, एसआईआर के पहले चरण में बिहार राज्य में एसआईआर कराया गया था. इसके बाद दूसरे चरण के तहत देश के 12 राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. वहीं अब तीसरे चरण में देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की गई है. जिसमें उत्तराखंड राज्य भी शामिल है. एक जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर एसआईआर प्रक्रिया संपन्न की जाएगी. ऐसे में एसआईआर की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 15 सितंबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा.