Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कचहरी देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज उत्तराखंड राज्य रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर गया है। वहीं देहरादून के रिजर्व पुलिस लाइन्स में रैतिक परेड आयोजित की गई, जिसमें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने परेड की सलामी ली। सीएम धामी ने कहा कि हमारे राज्य आंदोलनकारियों द्वारा राज्य निर्माण के लिए किए गए संघर्षों के परिणामस्वरूप ही उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का भी इस अवसर पर स्मरण किया जिन्होंने उत्तराखंड राज्य की नींव रखी। कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। राज्य स्थापना दिवस अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित परेड में  चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ अनिल चौहान भी पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित करेंगे।

सीएम की कहीं खास बातें
-सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को विभिन्न विभागों को साथ लेकर नीति बनाई जाएगी
-वैली ब्रिज स्थापित होंगे
-महिला नीति जल्द बनेगी
-50 से अधिक जनसंख्या वाले गांव को सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा
-युवा नीति बनाई जाएगी
-सड़कों की गुणवत्ता के लिए ठेकेदार और अभियंताओं का उत्तरदायित्व निर्धारित करने के लिए विशेष प्रक्रिया अपनाई जाएगी
-जच्चा बच्चा प्रोत्साहन राशि दी जाएगी
-विदेशों में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंड के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय उत्तराखंडी प्रवासी दिवस प्रतिवर्ष जनवरी माह में आयोजित किया जाएगा।