Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने की सीएम से भेंट

देहरादून, न्यूज़ आई। टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने विजय गोयल व निदेशक (तकनीकी) आर. के. विश्नोई ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उनके देहरादून कार्यालय में भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के साथ राज्य में भावी विद्युत परियोजनाओं, कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) में टीएचडीसी के योगदान आदि अन्य मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधन व टीएचडीसीआईएल की तकनीकी विशेषज्ञता को ध्यान में रखते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। टीएचडीसीआईएल भारत की अग्रणी विद्युत उत्पादन कंपनियों में से एक है। टिहरी बांध एवं एचपीपी(1000मेगावाट), कोटेश्वर एचईपी (400 मेगावाट), गुजरात के पाटन में 50 मेगावाट एवं द्वारका में 63 मेगावाट की पवन विद्युत परियोजनाओं, उत्तर प्रदेश के झांसी में 24 मेगावाट की ढुकवां लघु जल विद्युत परियोजना एवं कासरगॉड केरल में 50 मेगावाट की सौर परियोजना के साथ टीएचडीसीआईएल की कुल संस्थापित क्षमता 1587 मेगावाट हो गई है।