Breaking News
  • तमकनाला आपदा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीधी नजर
  • CM धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने संगठनों की समस्याओं एवं मांगों के परीक्षण कर उचित समाधान के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और निरंतर प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी

प्रदेश में लगातार गिर रहा कोरोना का ग्राफ, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 222 नए मामले आए सामने

देहरादून, न्यूज़ आई। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 222 नए मामले सामने आए हैं। वहीं चार मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 451 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 26872 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में 17, बागेश्वर में तीन, चमोली में सात, चंपावत में आठ, देहरादून में 63, हरिद्वार में 46, नैनीताल में 14, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ में 14, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में 11, ऊधमसिंह नगर में 10 और उत्तरकाशी में तीन मामले सामने आए हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या तीन लाख 38 हजार 288 हो गई है। इनमें से तीन लाख 22 हजार 258 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3231 पहुंच गई है। राज्य में कोरोना के चलते अब तक चुल 7017 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में शुक्रवार को ब्लैक फंगस के 10 और मरीज मिले हैं। देहरादून और नैनीताल जिले में नए मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। अब कुल मरीजों की संख्या 433 हो गई है। जबकि 73 की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एम्स ऋषिकेश में पांच, दून मेडिकल कॉलेज में दो, श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में एक और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में ब्लैक फंगस के दो मरीज मिले हैं। बीते 24 घंटे में ब्लैक फंगस से कोई मौत नहीं हुई है। जबकि नौ मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 58 मरीजों ने ब्लैक फंगस को मात दी है।