Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

उपनल कर्मचारी समिति के पदाधिकारियों ने सीएम से की भेंट

देहरादून, न्यूज़ आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को देर सायं मुख्यमंत्री आवास में उपनल कर्मचारी समिति डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने तथा सम्बन्धित प्रकरणों को आगामी कैबिनेट में लाये जाने का आश्वासन समिति के सदस्यों को दिया। मुख्यमंत्री द्वारा जूस पिलाये जाने के बाद आंदोलनरत कार्मिकों ने अपना आन्दोलन समाप्त करने की घोषणा की तथा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पी.एस. बोरा, महामंत्री संजय पाण्डे, शंकर कोरंगा आदि उपस्थित थे।