Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा: राकेश टिकैत

नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने 6 फरवरी को देश व्यापी चक्का जाम की घोषणा कर रखी है. जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिसभी अपने स्तर पर तैयारियां करने में जुटी हुई हैं. इसी बीच चक्का जाम पर यूपी के किसान नेता राकेश टिकैत का अहम बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि कल यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा. किसान सिर्फ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे. राकेश टिकैत ने समर्थकों से अपील की है कि जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपनी -अपनी जगहों पर कल चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करें. इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा था कि 6 फरवरी को देशभर में आंदोलन होगा और दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक किसान सड़कों को ब्लॉक भी करेंगे.