Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने की भेंट

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने भेंट की। इस अवसर पर समस्त तीर्थ पुरोहितों एवं पुजारियों ने उत्तराखंड राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक पारित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया एवं उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड चार धाम महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, महासचिव डॉ बृजेश सती,यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, गंगोत्री मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष महेश सेमवाल, चारधाम महा पंचायत के मीडिया प्रभारी रजनीकांत सेमवाल, ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत अध्यक्ष उमेश सती, महापंचायत प्रवक्ता प्रशांत डिमरी, अनिल नौटियाल, सोमेश आदि उपस्थित थे।