Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्‍द्वानी में किया एसटीपी का शुभारंभ

 हल्द्वानी/देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हल्द्वानी में नवनिर्मित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और लीगेसी वेस्ट प्लांट का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्‍होंने कई घोषणाएं भी कीं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब बनेगी। हल्द्वानी में नशा मुक्ति केंद्र खोला जाएगा। गौलापार में प्रस्तावित चिड़ियाघर को आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। गौलापार में सिंचाई नहरों की मरम्मत की जाएगी। लालकुआं में बिजली समस्या दूर की जाएगी।

सीएम धामी ने किया एसटीपी का शुभारंभ

हल्द्वानी में नवनिर्मित एसटीपी प्लांट 35.58 करोड़ और लीगेसी प्लांट तीन करोड़ से नगर निगम ने तैयार करवाया है। इसके बाद काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सीएम जिले से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा संग अधिकारियों को निर्देश भी देंगे। सूचना विभाग के अनुसार गौलापार स्थित हेलीपैड में पहुंचने के बाद 11.45 पर सीएम गौला बाइपास पर बने प्लांट में पहुंचे। इसके बाद सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग मुलाकात भी की। इसके बाद जिले के अधिकारियों संग कामों की समीक्षा का दौर चलेगा। एसटीपी की सौगात मिलने के बाद सीवरेज समस्या से दिक्कत मिलेगी। निगम क्षेत्र की लाइनें यहां जोड़ी गई है।