Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

यूसीसी की अध्यक्ष ने विधि आयोग के अध्यक्ष से की मुलाकात

देहरादून, न्यूज़ आई : समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की अध्यक्ष न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई ने शुक्रवार को विधि आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) ऋतुराज अवस्थी से नई दिल्ली के उत्तराखंड सदन में शिष्टाचार भेंट की। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के संबंध में अभी तक हुए कार्य की सामान्य जानकारी राष्ट्रीय विधि आयोग के अध्यक्ष के साथ साझा की। उत्तराखंड में  समान नागरिक संहिता पर अभी तक बेसिक कंसल्टेशन का कार्य हो चुका है। यूसीसी पर काफी काम किया जा चुका है। राज्य में  समान नागरिक संहिता के सभी हितधारकों से चर्चा भी की जा चुकी है। यूसीसी की उप समितियों ने विभिन्न धर्मों, समुदायों, हितधारको व वर्गों से इस संबंध में विचार विमर्श किया है। सभी राजनीतिक दलों के साथ भी इस संबंध में बैठक कर ली गई है। साथ ही इसको लेकर सुझाव भी प्राप्त कर लिए गए हैं। रंजना देसाई ने कहा कि यूसीसी पर अभी हमारी बैठके निरंतर जारी हैं। हमारी अपेक्षा है बनाया गया हमारा ड्राफ्ट सभी को पसंद आए।