Breaking News
  • खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन और विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी
  • राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव: मुख्यमंत्री
  • गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
  • खेल विजन, नई खेल नीति और लिगेसी प्लान के अनुरूप आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने के निर्देश
  • उत्तराखंड को खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी परियोजना

अमर उजाला संवाद के मंच पर समान नागरिक संहिता पर बोले सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : अमर उजाला संवाद के मंच पर अध्यात्म, राजनीति, सिनेमा, क्रिकेट से लेकर धर्म और देश की सनातन संस्कृति पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में राज्य सरकार की विकास नीति और आपदा से मिले सबक पर भी बात हुई। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी संवाद के मंच पर शिरकत की। राज्य के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने बताया कि चार महीने तक चलने वाले हरिद्वार कुंभ को लेकर 2027 में सरकार कैसी तैयारियां करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समावेशी विकार से जुड़ी सरकार की नीतियों, आपदा के दौरान बचाव के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे गए उत्तराखंड के सिलक्यारा मॉडल और समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे विषयों पर बात की। वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने देश में बदलते विमर्श और सतत विकास पर अपनी बात रखी।