Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज मंगलवार से शुरू हो गई है। 12वीं की सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक हिंदी और कृषि हिंदी का पेपर होगा, जबकि 10वीं का हिंदुस्तानी संगीत एवं टंकण की परीक्षा होगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 1,228 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो लाख 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षाएं 16 मार्च 2024 तक आयोजित होंगी।