Breaking News
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
  • अमित शाह को मुख्यमंत्री धामी ने भेंट किया गंगाजल, 1475 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
  • देश की स्थानीय फिल्मों को उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति के माध्यम से मिल रही नई पहचान
  • उत्तराखंड को बनाएंगे देश की सांस्कृतिक राजधानी, शाह ने कहा-इस बार लक्ष्य 65 पार

पटेल जयंती: स्टेच्यू ऑफ यूनिटी में होगी भव्य परेड, उत्तराखंड की झांकी भी होगी

देहरादून, न्यूज़ आई : गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी में 31 अक्तूबर को होने वाली परेड में उत्तराखंड की झांकी में आध्यात्मिक, प्राकृतिक व संस्कृति की झलक दिखेगी। इस बार राज्य ने अष्ट तत्व व एकत्व की थीम पर झांकी तैयार की है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी में होने वाली परेड में उत्तराखंड की झांकी को शामिल करने का गौरव मिला है। गृह मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने विचार-विमर्श व परीक्षण के बाद देश के चुनिंदा आठ राज्यों के साथ ही उत्तराखंड की झांकी का अंतिम रूप से चयन किया गया।

आठ तत्वों की समरसता और एकता की भावना का प्रतीक राज्य की झांकी अष्ट तत्व और एकत्व में उत्तराखंड के दिव्य धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक समृद्धि के साथ ही सतत व समग्र विकास की प्रगति को प्रदर्शित किया जाएगा। राज्य की झांकी के नोडल अधिकारी व विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान के निर्देशन में झांकी का निर्माण कराया जा रहा है। चौहान ने बताया कि झांकी व कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एकता परेड में राज्य के लोक कलाकारों का 14 सदस्यीय दल उत्तराखंड के पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुति देगा।