Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम किया जारी

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने 316 पदों के लिए ये परीक्षा कराई थी, जिसमें से 18 ओबीसी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र स्पष्ट नहीं पाए गए। छह अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन नहीं हो पाए। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, वन दरोगा भर्ती के लिए 11 जून को लिखित परीक्षा हुई। कुल पदों के सापेक्ष 615 को शारीरिक मापजोख के लिए बुलाया गया था। 256 का अभिलेख सत्यापन तीन से 11 अगस्त और 359 की शारीरिक दक्षता परीक्षा सात व आठ अगस्त को कराने के बाद अभिलेख सत्यापन हुआ। सत्यापन में 18 ओबीसी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों में कमियां पाई गईं, जिससे उन्हें रिजल्ट में शामिल नहीं किया गया। 292 चुने गए अभ्यर्थियों की चयन सूची वन विभाग को भेज दी गई है। करीब छह का सत्यापन डेंगू व अन्य कारणों से नहीं हो पाया है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया, यह परिणाम हाईकोर्ट में दायर याचिका पर आने वाले आदेश के अधीन होगा।