Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

उत्तराखंड सरकार ने एक हफ़्ते और बढ़ाया कोरोना कर्फ़्यू, हफ़्ते में दो दिन खुलेगी दुकान

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर है। प्रदेश में कोविड कर्फ्यू एक हफ्ता और बढ़ा दिया गया है,यानी 1 जून से 8 जून तक कोविड कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। हांलकि इस बार राशन की दुकान कोविड कोविड कर्फ्यू में 2 दिन खुलेंगे। 1 जून और 5 जून को राशन की दुकानें खुलेंगे। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश में कोविड-19 एक हफ्ता बढ़ाया जा रहा है।
अब एक और पांच जून को परचून की दुकानें खुलेंगी। वहीं, एक जून से स्टेशनरी की दुकानें भी खुलेंगी। यह जानकारी सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि को चौथे चरण में आठ जून तक बढ़ा दिया गया है। इस मर्तबा इसमें आंशिक संशोधन किए गए हैं। प्रदेश में फल-सब्जी, मांस-मछली, दूध की दुकानें, बेकरी उत्पाद यूनिट अब सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। अब तक यह समय सीमा सुबह आठ से 11 बजे तक थी। परचून की दुकानें एक और पांच जून को खुलेंगी। इस दौरान जरूरी वस्तुओं की खरीद को आवाजाही की छूट रहेगी।