Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

कार्मिक विभाग ने विधानसभा भर्ती एवं सेवा नियमावली के प्रस्ताव को संशोधन के सुझाव के साथ लौटाया

देहरादून, न्यूज़ आई : कार्मिक विभाग ने विधानसभा भर्ती एवं सेवा नियमावली के प्रस्ताव को संशोधन के सुझाव के साथ लौटा दिया है। अब विधानसभा सचिवालय इस प्रस्ताव को संशोधित कर जल्द कार्मिक विभाग को भेजेगा। सेवा नियमावली को मंजूरी मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय उसी आधार पर खाली पदों पर भर्ती करेगा। राज्य के हजारों बेरोजगारों को विधानसभा में खाली पदों पर भर्ती का बेसब्री से इंतजार है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने शासन से सेवा नियमावली लौटाए जाने की पुष्टि की है। विधानसभा सचिवालय में खाली पदों पर पारदर्शी तरीके से भर्ती के लिए सेवा नियमावली लागू की जानी है। कुछ दिनों पूर्व सेवा नियमावली का प्रस्ताव तैयार कर विधानसभा ने इसे कार्मिक विभाग को भेज दिया था। कार्मिक विभाग ने सेवा नियमावली पर न्याय विभाग और विधायी विभाग से परामर्श लिया था। परामर्श प्राप्त होने के बाद शासन ने सेवा नियमावली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसे सुझावों के साथ विधानसभा सचिवालय को लौटा दिया।